Warning: Trying to access array offset on null in /home/todayjankari/htdocs/todayjankari.com/detail.php on line 39

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/todayjankari/htdocs/todayjankari.com/detail.php on line 39

Love Horoscope, May 19 2022 know about other zodiac signs

  • 2022-05-19 09:56:10

लव राशिफल, 19 मई: आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी और आपके साथी की राशि के अनुसार आपकी लव लाइफ कैसे प्रभावित होगी और आपके रिश्ते को बेहतर बनाने के क्या उपाय हैं।

Aries(मेष) - 

आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। आज आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। आप भी अपने परिवार की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में कुछ अच्छे बदलाव महसूस हो सकते हैं।


Taurus(वृषभ) - 

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। लवमेट्स का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके काम से सभी खुश रहेंगे।


Gemini(मिथुन) - 

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी की मदद करने का भाव आपके मन में रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको दूसरों के लिए कुछ कुर्बानी भी देनी पड़ सकती है।


Cancer(कर्क)-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप सुस्ती महसूस कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। रिश्तों में संतुलन बनाने की जरूरत है। परिवार का कोई भी फैसला लेने से पहले जीवनसाथी की राय लेना बेहतर रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। ऑफिस जाने में दिक्कत हो सकती है।


Leo(सिंह) - 

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दूसरों के काम में दखल देने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी से कुछ भी मुफ्त में न लें। संतान से जुड़े मामलों में कुछ तनाव हो सकता है।


Virgo(कन्‍या) - 

आज अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आज समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में अन्य लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। आज आपकी प्रशंसा होगी।


Libra(तुला) - 

आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है। अकारण किसी से उलझने से बचें। वाणी पर संयम रखें। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा।


Scorpius(वृश्चिक) - 

आज गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। घर में कुछ शुभ आयोजन हो सकते हैं।


Sagittarius(धनु) – 

आज का दिन आपका सबसे अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। आपको कुछ गुप्त बातें पता चल सकती हैं। माता का सहयोग प्राप्त होगा।


Capricorn(मकर) - 

आज आपका दिन ठीक रहेगा। रोजमर्रा के कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आप किसी भी मुद्दे पर असहमत हो सकते हैं। काम पूरा होने में समय लग सकता है। तली हुई चीजें खाने से दूर रहें।


Aquarius(कुंभ) - 

ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। किसी पुराने मित्र से मिलना चाहेंगे। किसी मित्र से कॉल पर लंबी बात होगी। आज आप बेहतर महसूस करेंगे। आपका मनचाहा काम पूरा होगा।


Pisces(मीन) - 

आपका आज का दिन बेहतर रहेगा। नए काम की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। लोग आपके व्यवहार से बहुत प्रभावित होंगे। ज्यादातर मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

View: 21402

Press ESC to close